फतेहाबाद, 30 मई:- फतेहाबाद जिले के गांव बोस्ती की धाकड़ बेटी पूजा ने चीन की धरती पर तिरंगा लहरा दिया है। 19 साल की पूजा ने चीन के हांगकांग में एशियन U- 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि 14 साल पुराना सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।
* पूजा ने कैसे रचा इतिहास?
हॉन्गकॉन्ग में चल रही चैंपियनशिप में पूजा ने पहले 1.91 मीटर कूदकर अंडर-20 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड पक्का किया। इसके बाद उसने 1.93 मीटर की बाधा भी पार कर ली। इसी के साथ उसने 2012 में केरल की साहना कुमारी के नाम दर्ज 1.92 मीटर का सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पहली बार पूजा *एशियन U20 चैंपियनशिप के इतिहास में हाई जंप का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। साथ ही उसने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का क्वालिफिकेशन मार्क भी पार कर लिया है।
लोक चेतना मंच हरियाणा के चेयरमैन डॉ नैब सिंह मंडेर, महासचिव कृष्ण चित्रकार, सलाहकार तेज़िन्दर सिंह औजला, प्रधान कैप्टन गुरमुख सिंह भुल्लर, सर्व समाज सभा रतिया के प्रधान सतपाल जिंदल, हैप्पी सिंह सेठी सहित प्रबुद्ध लोगों ने शानदार जीत पर बधाई दी है
फतेहाबाद जिले के गांव बोस्ती की बेटी पूजा ने चीन में रचा इतिहास 193 मीटर की छलांग से तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड
