ममदोट 19, अगस्त:- थाना ममदोट की पुलिस द्वारा नशा और असले के सहित दो व्यक्तियों को काबू किए जाने की खबर मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए एस आई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जब पुलिस पार्टी गश्त करती हुई ममदोट फिरोजपुर रोड पर राधा स्वामिया के डेरे पास पहुंची तो एक क्रेटा गाड़ी नंबरी PB 22 X 4508 रंग सफेद आती दिखाई दी जिसको उन्होंने साथी कर्मचारियों की मदद से काबू किया।
जिनकी पहचान 1 साहिल कंबोज पुत्र बलवीर चंद, 2 गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी पुत्र भुपिंदर सिंह वासियान जलालाबाद थाना सिटी जलालाबाद के तौर पर हुई। आरोपियों पास से 101.64 ग्राम हेरोइन, 12.54 ग्राम आइस, 1 देसी कट्टा 315 बोर, 1 पिस्टल मार्का NORINCO CAL.30 BORE MADE AS CHINA, 2 मैगजीन पिस्टल और 2 जिंदा रौंद, 1 कंप्यूटर (वजन करने वाली मशीन), 1 गाड़ी क्रेटा PB 22 X 4508 रंग सफेद बरामद की गई है।
जिस पर मुकदमा दर्ज रजिस्टर किया गया और अगली कार्रवाई जारी है।
