चंडीगढ़- आज सेक्टर 34 में पुलिस, एनफोर्समेंट और रोड विंग द्वारा एक ड्राइव चलाई गई जिसमें लोगों की कार बिना बताए मार्केट या अन्य जगह से उठा ली गई। पार्षद प्रेम लता ने कहा कि अगर ऐसी ड्राइव चलाई जाती है तो लोगों को एक दिन पहले सूचित कर देना चाहिए था या फिर माइक के द्वारा घोषणा करनी चाहिए थी। 
चंडीगढ़ में सेक्टर 34 ही नहीं बल्कि अन्य सेक्टरों में भी गाड़ियों की वजह से हर समय ट्रैफिक की परेशानी ज़रूर रहती है, और इसका हल निकालना बहुत ज़रूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बिना जनता को सूचित किए गाड़ियाँ उठा ली जाएँ। 
किसी व्यक्ति को इमरजेंसी भी हो सकती है। ऐसी परिस्थिति को संभालने के लिए समय लगता है और जनता का साथ भी चाहिए होता है। लोगों में आक्रोश है कि एकदम से सबकी कारें कैसे उठा ली गईं। 
वे तो हर दिन की तरह मार्केट में सामान लेने गए थे, या फिर किसी और काम से गए थे। इतने सालों से कभी भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो आज एकदम से कैसे कारें उठा ली गईं। मैं पुलिस व एनफोर्समेंट से आग्रह करती हूँ कि आगे से ड्राइव चलाने से पहले घोषणा ज़रूर की जाए।