संतोखगढ़/ऊना, 12 दिसंबर:- बीते दिनों देहला स्थित डाइट परिसर में आयोजित पीएम श्री स्कूल बाल मेला में इस बार प्रतिभाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का मन जीता। कार्यक्रम में प्राइमरी विभाग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान गिद्दा, सोलो सॉन्ग तथा  सोलो डांस श्रेणी में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें जीपीएस संतोखगढ़ गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया। बच्चियों की लय, ताल और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों व दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
डाइट देहला द्वारा आयोजित इस मेले में छात्राओं की उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ और अभिभावकों ने खुशी जताई। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, कला और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करती हैं। यह उपलब्धि संतोखगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को प्रार्थना सभा में अध्यापकों द्वारा सभी  प्रतिभागियों  को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गए व वाकी विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।