चंडीगढ़:- पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर डॉ. कुशलजीत सिंह सोढ़ी को एशियन ओशिएनिक सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी (एओएसपीआर) का अध्यक्ष चुना गया है। वह इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

यह चुनाव सोसाइटी की 24वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक के दौरान हुआ, जिसका आयोजन 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक बैंकॉक, थाईलैंड में किया गया था। उनका चुना जाना पीजीआईएमईआर और भारतीय चिकित्सा विज्ञान के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि बाल चिकित्सा इमेजिंग, अनुसंधान और शैक्षणिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देती है।

डॉ. सोढ़ी इंडियन सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी (आईएसपीआर) के अध्यक्ष और वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ पीडियाट्रिक इमेजिंग (डब्ल्यूएफपीआई) के उपाध्यक्ष भी हैं।