चंडीगढ़: 22 अगस्त, 2024:- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानित विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ ने आज 22 अगस्त, 2024 को पूरे जोश और उत्साह के साथ एम.टेक (2024-2026) के नए बैच का स्वागत किया। इस उद्घाटन समारोह में पीईसी के सम्मानित निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया (ऐड इंटेरिम), रजिस्ट्रार कर्नल आर. एम. जोशी, डॉ. डी. आर. प्रजापति (डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स), प्रो. एस.के. मंगल (डीन अकादमिक मामले), के साथ ही सभी विभागों और केंद्रों के प्रमुखों उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित निदेशक प्रोफेसर राजेश कुमार भाटिया के स्वागत और उसके बाद शमा रोशन करने के साथ हुई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में निदेशक प्रो. राजेश भाटिया ने पीईसी के प्रांगण में एम.टेक छात्रों के नए बैच का स्वागत किया। उन्होंने 100 से अधिक वर्षों की विरासत वाले संस्थान में चयनित होने पर छात्रों को बधाई भी दी। उन्होंने एक वर्ष की अवधि के भीतर दो राष्ट्रपतियों के आगमन के साथ ही पीईसी की समृद्ध विरासत पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से हमारे वास्तविक सामाजिक जीवन पर भी ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने कहा कि, हमें टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहिए, न किटेक्नोलॉजी को हमारा उपयोग करने देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि ''ये दो साल आपके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और आपको इन का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।''
इसके बाद अकादमिक मामलों के डीन प्रो. एस.के. मंगल ने विभिन्न पाठ्यक्रमों, शाखाओं, विभिन्न प्रक्रियाओं, उनके विषयों-सह-कक्षाओं के नियमों और रेगुलेशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को मार्क्स, एग्जामिनेशन, मूल्यांकन और क्रेडिट सिस्टम की छोटी-मोटी जानकारी भी दी। आगे बढ़ते हुए, छात्र मामलों के डीन, डॉ. डी. आर. प्रजापति ने अपने अनोखे तरीके से नए बैच का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को विभिन्न क्लबों, सेल और तकनीकी सोसायटी से परिचित कराया। उन्होंने स्विमिंग पूल, जिम्नेजियम, ओपन एयर थिएटर, क्रिकेट और फुटबॉल ग्राउंड सहित विभिन्न खेल सुविधाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने PEC के तकनीकी और सांस्कृतिक आयोजन PECFEST पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने एनएसएस, एनसीसी, क्लब और सोसायटी की कार्यप्रणाली के बारे में भी बात की। उन्होंने संस्थान में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।
इसके बाद, डीन एसआरआईसी, डीन एलुमनी एंड कॉरपोरेट रिलेशंस, हेड सीडीजीसी और सीनियर लाइब्रेरियन ने छात्रों को अपने विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों और घटनाओं से परिचित कराया। कंप्यूटर सेंटर प्रमुख ने कंप्यूटर सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। दो दिवसीय उद्घाटन समारोह का पहला दिन संस्थान भ्रमण एवं विभागीय भ्रमण के साथ समाप्त हुआ।
इसके साथ ही बीटेक के छात्रों के लिए सप्ताह भर का ओरिएंटेशन भी चल रहा है। विभिन्न क्लब नए प्रवेशित छात्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें अपना परिचय दे रहे हैं। सम्पूर्ण PEC परिसर नए छात्रों की ऊर्जा से गूंज रहा है।
You May Also Like
आरबीयू का एनएसएस कैंप समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ सम्पन्न
Seven-Day Employability and Skill Training Programme Begins at Babbar Akali Memorial Khalsa College Garhshankar
MoU Signed Between Kurukshetra University and SJHIFM to Promote Research and Policy Studies