पंचकुला, 29 सितंबर:- पार्क अस्पताल, पंचकुला अब हिमाचल प्रदेश सरकार और ईएसआईसी, हिमाचल के साथ इम्पैनल हो गया है, जिससे राज्य और आसपास के क्षेत्रों के लाभार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मजबूत होगी।

इस इम्पैनललमेन्ट के माध्यम से, पात्र लाभार्थी लागू योजना के दिशानिर्देशों और स्वीकृतियों के अनुसार पार्क अस्पताल में विभिन्न प्रकार की मेडिकल स्पेशलिटीज के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

यह इम्पैनललमेन्ट नाहन, पांवटा साहिब, सोलन, शिमला, बद्दी, परवाणू, ऊना और गगरेट के विभिन्न औद्योगिक लाभार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें कैशलेस आधार पर उन्नत चिकित्सा सुविधाओं तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी।

एक टर्शरी केयर अस्पताल होने के नाते, अस्पताल के प्रमुख नैदानिक विभागों में कार्डियक साइंसेज, न्यूरोसाइंसेज, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और रोबोटिक सर्जरी शामिल हैं।

हिमाचल सरकार और ईएसआईसी, हिमाचल के अलावा, अस्पताल सीजीएचएस, जनरल इंश्योरेंस पब्लिक सेक्टर एसोसिएशन, प्रमुख थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर और प्रमुख बीमा प्रदाताओं के साथ भी इम्पैनल है, जिससे इन पैनलों के तहत आने वाले लाभार्थियों को लागू शर्तों के अनुसार पात्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा मिलती है।