करनाल, 31 दिसंबर:- जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पराग गाबा और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों व करनाल जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नव वर्ष केवल तारीख बदलने का नहीं, बल्कि सोच और संकल्प बदलने का अवसर है।
इस मौके पर प्रत्येक व्यक्ति को बुराइयों, नकारात्मकता और आपसी वैमनस्य को त्याग कर समाज और राष्ट्र के हित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की मजबूती आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकजुट प्रयासों से ही संभव है।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। पराग गाबा और दिव्यांशु बुद्धिराजा ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला नव वर्ष करनाल सहित पूरे देश के लिए शांति, विकास और खुशहाली का संदेश लेकर आएगा।
