चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (हरमिंदर सिंह नागपाल):- दिवाली के अवसर पर एमके भाटिया ग्रुप के कर्मचारियों के लिए आयोजित विशेष लकी ड्रॉ में पंचकूला की सविता की किस्मत चमक गई। ‘दिवाली धमाका’ ड्रॉ में सविता के नाम मुफ्त ऑल्टो K10 कार निकली। कार जीतने की घोषणा होते ही कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया।

एमके भाटिया ग्रुप की इस पहल ने कर्मचारियों की दिवाली की खुशियों को दोगुना कर दिया। खास बात यह रही कि इस ड्रॉ में 35 पात्र कर्मचारियों को शामिल होने का अवसर दिया गया, जिससे प्रत्येक कर्मचारी को अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिला। सविता के लिए यह दिवाली हमेशा यादगार रहेगी, क्योंकि उन्हें त्योहार पर ऐसा तोहफा मिला है, जिसकी खुशी लंबे समय तक बनी रहेगी।

गौरतलब है कि पिछले दिन हर वर्ष की तरह दिवाली उपहार के रूप में चार किया कारें दी गई थीं।