हरियाणा/हिसार: क्षेत्र के ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा सरकार के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति, हरियाणवी लोक संस्कृति एवं सामाजिक विषयों पर आधारित नृत्य व नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, पार्टी कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, जगबीर सरपंच, राजेंद्र अत्री, प्रेमचंद शर्मा, अनिता मलिक, महंत रामचंद्र गिरी, साध्वी शक्तिपुरी, रवींद्र अत्री, विवेक शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
