पटियाला 17 अगस्त:- द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट एम्पलाइज यूनियन पंजाब (1680) से संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं और माता कौशल्या अस्पताल के आउटसोर्स कर्मियों द्वारा उन्हें ठेका प्रणाली खत्म करने वाले एस.आर.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट न करने और न्यूनतम मजदूरी लागू न करने और अन्य मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल शुरू कर दी गई। 
इस हड़ताल में विभिन्न विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल हुए। हड़ताल के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गईं। एक गेट रैली भी की गई। रैली के दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, सिविल सर्जन और जिला स्वास्थ्य कमिश्नर हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन और अन्य अधिकारियों ने बातचीत करने का न्योता दिया। 
मुलाजिम नेताओं दर्शन सिंह लुबाना ने कहा कि भले ही सरकार ने ठेकेदारी प्रथा के खात्मे का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है पर अब तक कोई भी काम सिरे नहीं चढ़ा। सिविल सर्जन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और डी.एम.सी. और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान एक कमेटी बनाने का फैसला किया गया और यह कमेटी फिर से डेटा इकट्ठा करेगी। जो तीन हफ्ते में कार्रवाई पूरी की जाएगी और यूनियन के नेता भी इस कमेटी में शामिल होंगे।
बातचीत के बाद काम छोड़ो हड़ताल रैली करके समाप्त की गई। इस मौके पर राम लाल रामा, शिव चरण, दीप चंद हंस, राम प्रसाद सहोता, धर्मिंदर, अजय कुमार, राजेश कुमार, मीनू, तरसेम समाना, सुनीता, कमलेश गोनी आदि हाजिर थे।