नवांशहर/काठगढ़, 30 अक्टूबर (जतिंदर पाल सिंह कलेर):- गांव बनां की धरती उस समय लोगों के प्यार से खिल उठी, जब आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट संजीव चौधरी चेची गांववासियों से रूबरू हुए। उनके पहुंचते ही पूरा गांव जोश से गूंज उठा। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, युवाओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए और महिलाओं ने खुशी के साथ उनका स्वागत किया। माहौल खुद बता रहा था कि लोगों के दिलों में चेची के प्रति कितना सम्मान और प्यार है।

सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट संजीव चौधरी चेची ने कहा कि उनकी राजनीति का एकमात्र उद्देश्य लोगों की सेवा करना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह खुद लोगों के बीच आकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों के माध्यम से उनका समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सड़कों, गलियों-नालियों, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइटों, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को और बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बनां और आसपास के गांवों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।

इस मौके पर गांववासियों ने खुलकर कहा कि आजकल बाजार में हर तरफ एक ही नाम सुनाई दे रहा है—चेची करते हैं समस्याओं का समाधान। लोगों ने कहा कि चेची साहिब न केवल फोन पर उपलब्ध रहते हैं, बल्कि मौके पर पहुंचकर भी काम करवाते हैं। जो नेता लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहता है, वही सच्चा नेता होता है। इसी कारण आज हर वर्ग और हर उम्र के लोग उनके साथ खड़े हैं।

इस मौके पर सरबजीत सरपंच, हरीश पंच, कृष्ण कुमार (इंस्पेक्टर), जीत राम, शिव राम, तेलू राम, पवन कुमार (पी.पी.), हरिकिशन, प्रवीण फौजी, मंगू, सुखदेव प्रधान, ईश्वर कुशन, दलवीर विवेक, लवली कसाना, संत कसाना, अमरीक चंद पंच, बलविंदर कौर पंच और रेखा रानी पंच सहित बड़ी संख्या में गांववासी, युवा और बुजुर्ग उपस्थित थे।