गढ़शंकर- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर आनंदपुर साहिब रोड स्थित पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया।
इस अवसर पर किसान नेता गुरनेक सिंह भज्जल, अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, सीआईटीयू नेता महिंदर कुमार वधोआं, सुभाष मट्टू, गुरमेश सिंह ढेसी, कुलविंदर सिंह चहल, कुलभूषण कुमार, बलवंत राम आदि अनेक नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने पंजाब के डिप्टी स्पीकर हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी के कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
