चंडीगढ़:- निसान मोटर इंडिया ने अगस्त, 2026 में कुल 9,350 यूनिट्स की होलसेल बिक्री का ऐलान किया है। बीते महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में 3,426 यूनिट्स और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 5,924 यूनिट्स की बिक्री की।
मैग्नाइट और ग्रेवाइट को लेकर लगातार मांग बने रहने से घरेलू स्तर पर कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें नई निसान टेक्टॉन के लिए बाजार से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया का भी योगदान रहा। सालाना आधार पर कंपनी ने घरेलू बाजार में बिक्री में 147 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
कंपनी ने निसान की वन कार, वन वर्ल्ड की रणनीति के तहत दक्षिण अफ्रीका, भूटान और नेपाल के लिए निसान टेक्टॉन का निर्यात शुरू कर दिया है। इन बाजारों के लिए 1,300 से ज्यादा कारों का पहला बैच भेजा गया है। टेक्टॉन ने इन बाजारों में निर्यात के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने सफर के पहले चरण में कदम रख दिया है। भारत में तैयार इस एसयूवी को पूरे क्षेत्र के बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। यह इस गाड़ी की वैश्विक प्रतिस्पर्धी क्षमता और भारत में निसान की बढ़ती परिचालन क्षमता को दिखाने वाला है।
नेपाल एवं भूटान में निर्यात की शुरुआत पड़ोसी देशों में एसयूवी की बढ़ती मौजूदगी को मजबूती देने वाला है। इस कदम से भारत से घरेलू एवं निर्यात बाजारों में लगातार विस्तार करने की निसान की महत्वाकांक्षा को गति मिली है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, हम घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार निसान टेक्टॉन की मौजूदगी बढ़ा रहे हैं और ऐसा करते हुए हम इनोवेटिव प्रोडक्ट पेश करने, अपने ग्राहकों को खास अनुभव देने और कारोबार के सतत विकास पर अपना फोकस बनाए रखेंगे।