हिसार:- सीए व सीए की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के प्रति समर्पित एनआईआरसी हिसार ब्रांच द्वारा 22 मार्च को बैंक ब्रांच ऑडिट पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के चौ. रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होने वाले इस सेमिनार में सीए लोकेश गुप्ता व सीए संजीव सिवाच मुख्य वक्ता रहेंगे। इस दौरान एनआईआरसी हिसार ब्रांच के चेयरमैन सीए अजय गोयल व वाइस चेयरमैन सीए विशेष भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 
इस सेमिनार को सफल बनाने में सचिव सीए राजेश सिहाग, कोषाध्यक्ष सीए सुनील गोदारा, एनआईसीएएसए चेयरमैन सीए प्रतीक आर्य, एनआईआरसी हिसार ब्रांच के पूर्व चेयरमैन सीए अमन बंसल, कार्यकारी सदस्य सीए मुकुल मित्तल व एक्स ऑफिशियो सदस्य सीए रतन सिंह यादव सहित तमाम पदाधिकारियों की विशेष भूमिका रहेगी।
    चेयरमैन सीए अजय गोयल ने बताया कि सेमिनार में विभिन्न सत्र रहेंगे और इस दौरान बैंक ब्रांच ऑडिट को विस्तार से समझने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सीए लोकेश गुप्ता बैंक ऑडिट पर प्रकाश डालेंगे और सीए संजीव सिवाच ऑडिट ऑफ एग्रीकल्चर एडवांस पर आधारित विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार से श्रोताओं को काफी कुछ नया सीखने व समझने का मौका मिलेगा। 
सीए अजय गोयल ने बताया कि एनआईआरसी हिसार ब्रांच स्थापित सीए व सीए की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के प्रति पूरी तरह संकल्पबद्ध है। इसलिए समय-समय पर विभिन्न सेमिनार, कार्यशालाएं व अन्य कार्यक्रम करके सीए के साथ ही अन्य नागरिकों को भी जागरूक किया जाता है।