हरोली/ऊना, 23 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव बाथू के उभरते युवा गायक अभी राणा का नया रैप सॉन्ग हाल ही में रिलीज हो गया है। उनके इस नए गाने को इलाके में जबरदस्त सराहना मिल रही है और खासकर युवाओं में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, अभी राणा लंबे समय से म्यूजिक के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका यह नया रैप सॉन्ग दर्शकों और श्रोताओं को खूब पसंद आ रहा है। गाने के बोल और प्रस्तुति का अंदाज युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने अभी राणा के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच और सहयोग मिलना चाहिए, ताकि वे अपने हुनर के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।