रतिया, 11 सितंबर:- राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के लिए हरियाणा राज्य की गतका टीम के चुनाव ट्रायल 12 सितंबर को सुबह 9 बजे गुरु नानक डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकैडमी, रतिया (जिला फतेहाबाद) में आयोजित किए जाएंगे।
गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह रतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इन चुनाव ट्रायल में सिंगल सोटी, फ्री सोटी एवं डेमोंस्ट्रेशन स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19, अंडर-25 तथा अंडर-30 आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियां भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में गतका खिलाड़ी इन चुनाव ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हरियाणा गतका टीम के चुनाव ट्रायल 12 सितंबर को
