मोहाली- मोहाली के एस एस पी श्री दीपक पारीक के दिशा निर्देशन के अनुसार आज अचानक मोहाली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोहाली पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मोहाली पुलिस ने मोहाली फेस छह के बाबा बंदा सिंह बहादुर बस स्टैंड के अंदर आने जाने वाली बसों की चेकिंग की गई और आने जाने वालों से पूछताछ भी की गई शहर के विभिन्न हिस्सों में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा, पुलिस ने शहर में सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।
इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे शहर की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। और हर जगह चेकिंग की जाएगी