हांसी:– ऐतिहासिक नगरी हांसी को जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करवाने में अहम भूमिका निभाने पर अरोड़ा/खत्री (क्षत्रिय) पंजाबी सभा हांसी एवं समस्त पंजाबी समाज द्वारा विधायक विनोद भयाना को “हांसी रत्न” की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान एस.डी. महिला महाविद्यालय के प्रांगण में हांसी को जिला बनाए जाने के उपलक्ष्य में सर्वसमाज द्वारा आयोजित धन्यवाद समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने विधायक को तिलक लगाकर पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही भगवान श्रीराम और अरोड़ा-खत्री समाज के प्रवर्तक महाराजा अरूट का चित्र भी भेंट किया गया।
इस मौके पर सभा के प्रमुख सदस्य वेद नारंग, कृष्ण मदान, राहुल खुराना,सतीश कालड़ा, हरीश धमीजा, सुरेंद्र अरोड़ा,पुनीत मदान, रमेश भूटानी, डॉ. मदन लाल वलेचा, श्याम मखीजा , सुरेन्द्र राजपाल, लक्की खुराना, जगन्नाथ खट्टर, मुकेश टुटेजा व जस्सी मक्कड़ उपस्थित रहे।