गढ़शंकर 28 फरवरी- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 5 मार्च से चंडीगढ़ में किए जा रहे किसान मोर्चे की तैयारियों को लेकर किरती किसान यूनियन की ओर से गांव सिकंदरपुर में किसानों की बैठक हुई। जिसमें सभी किसानों से धरने में शामिल होने की अपील की गई। 
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेश सिंह ढेसी व जिला सचिव कुलविंदर सिंह चहल ने कहा कि कृषि राज्यों का अधिकार क्षेत्र है। लेकिन राज्य सरकारों ने सब कुछ केंद्र पर डालकर किसानों से किनारा कर लिया है। अब जब केंद्र सरकार लगातार किसानों की फसलों का उठान करने से मना कर रही है और अन्य फसलों का समर्थन मूल्य देने से मना कर रही है तो पंजाब सरकार को कुछ फसलों का समर्थन मूल्य खुद ही घोषित करना चाहिए। 
जैसे बासमती, आलू, मटर, गोभी, मक्का, मूंग ताकि पंजाब का जल संकट व कृषि संकट कुछ हद तक कम हो सके। आज की बैठक में ब्लॉक वित्त सचिव संदीप सिंह मिंटू, अमरीक सिंह, करतार सिंह आदि किसान मौजूद थे।