चंडीगढ़, 06/09/2024: आज संयुक्त आयुक्त एम.सी.सी सह एईआरओ-06 की अध्यक्षता में नगर निगम सेक्टर-17 चंडीगढ़ में राजनीतिक दलों और क्षेत्रीय पार्षदों के साथ फोटो मतदाता सूचियों के विशेष सारांश संशोधन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी हितधारकों को एस.एस.आर. में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त करने के लिए कहा गया जो बीएलओ के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि काम समयबद्ध तरीके से हो और स्वस्थ और शुद्ध मतदाता सूची बनाई जा सके।
नगर निगम चंडीगढ़ में आज संयुक्त आयुक्त एमसीसी सह एईआरओ-06 के तहत बैठक आयोजित की गई
