रतिया 17 नवंबर:- हरियाणा कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के आहवान पर जिला फतेहाबाद के अधीन रतिया ब्लॉक के चुनाव पब्लिक हैल्थ के अनाजमंडी में जल घर में हुए जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में हरियाणा कर्मचारी महासंघ को जिला फतेहाबाद के प्रधान  फकीर चंद सैनी और जिला सचिव दिवान सिंह ने भाग लिया। 
चुनावी प्रोग्राम में मुख्य रूप से पब्लिक हैल्थ के रतिया प्रधान शमशेर सिंह कुंडू और  वर्कर्स युनियन के कृष्ण बिश्नोई ने शिरकत की। इस चुनावी प्रोग्राम में पब्लिक हेल्थ और बिजली बोर्ड के साथियों ने भाग लिया। रतिया ब्लॉक की कार्यकारिणी को चुनाव सर्व सहमति से हुआ जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गये।
मनदीप कुमार प्रधान,राजेश कुमार  उप प्रधान,पवन कुमार सचिव, राममेहर सिह शर्मा  सह-सचिव एवं दलवीर सिहँ  खजान्ची चुने गए| बैठक में बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य उपस्थिति हुए|