हरोली/ऊना, 9 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- पुलिस थाना हरोली के तहत 8 अप्रैल 2026 को भदसाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चलती बस से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, होशियारपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी दोआबा बस (नंबर PB07AF 5299) की पिछली खिड़की/दरवाजे से एक व्यक्ति नीचे गिर गया। मृतक की पहचान भीष्म सिंह पुत्र चौकस राम निवासी गांव भदसाली भूलगढ़, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने बस चालक रणजीत सिंह निवासी मिर्जापुर, जिला होशियारपुर तथा बस परिचालक दीपक कुमार निवासी गांव मोतियां, डाकघर वाडेयां कलां, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
चलती बस से गिरने पर व्यक्ति की मौत चालक व परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज
