संतोषगढ़/ऊना, 24 मई (राजवीर चोपड़ा):- संतोषगढ़ पुलिस चौकी द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इस वर्ष अप्रैल माह से लेकर आज तक पुलिस चौकी संतोषगढ़ की टीम ने माइनिंग अधिनियम के तहत कुल 17 चालान किए हैं।
जानकारी के अनुसार इनमें 13 चालान टिप्परों तथा 4 चालान ट्रैक्टरों के किए गए हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 16 चालानों पर कुल 7 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसकी राशि सरकारी खजाने में जमा करवा दी गई है।
वहीं एक टिप्पर का चालान माननीय अदालत में पेश किया गया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है।
पुलिस चौकी संतोषगढ़ ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।