होशियारपुर:- माहिलपुर पुलिस की ओर से जिला परिषद एवं सम्मति चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए डी एस पी दलजीत सिंह ख़ख और थाना प्रभारी मदन सिंह के संयुक्त नेतृत्व में कस्बे के बाजारों में फ्लैग मार्च किया।
इस अवसर पर डी एस पी दलजीत सिंह ख़ख और थाना प्रभारी मदन सिंह ने संयुक्त रूप में बताया के जिला परिषद एवं सम्मति चुनाव के दौरान किसी भी तरह के कोई भी अनसुखावी घटना को रोकने हेतु पुलिस विभाग की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की पैनी नजर प्रत्येक क्षण काम कर रही है।
इस अवसर पर रमनदीप कौर सब इंस्पेक्टर,दिलबाग सिंह सब इंस्पेक्टर, सतनाम सिंह ए एस आई, शशि पाल ए एस आई, राज कुमार ए एस आई, अमरजीत सिंह ए एस आई, सतविंदर सिंह एच सी, सुखविंदर सिंह एच सी, जागीर सिंह, रमन कुमार और परमजीत कौर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला परिषद एवं सम्मति चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए माहिलपुर पुलिस की और से किया फ्लैग मार्च।
