मोहाली - शिक्षा विभाग में वर्ष 2016 में सीधी भर्ती के माध्यम से दो कठिन पेपर पास करने के बाद नियुक्त हुए 650 लेक्चरर्स यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष रछपाल सिंह के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में बताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा अगस्त 2025 में जारी की गई लेक्चरर कैडर की वरिष्ठता सूची में कई त्रुटियाँ हैं।
 लेक्चरर करनैल सिंह ने इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बड़े खेद की बात है कि वर्ष 2025, 2024 या 2021 में लेक्चरर बनने वाले अध्यापकों को वर्ष 2016 में भर्ती हुए लेक्चरर्स से भी सीनियर बना दिया गया। यह नियमों का सरासर उल्लंघन और धक्केशाही है।
ये 650 लेक्चरर शिक्षा विभाग के पहले लेक्चरर थे जो पेपर पास करने के बाद मेरिट अंकों से लेक्चरर बने थे। लेकिन विभाग ने उनके हक भी छीन लिए और सीधी भर्ती से नियुक्त लेक्चरर्स के साथ अन्याय किया। 
संगठन ने आज शिक्षा विभाग को अपना मांगपत्र सौंपकर वरिष्ठता सूची में संशोधन की मांग की। इस अवसर पर लवकेश कुमार, डॉ. भूपिंदर सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।