होशियारपुर- पंजाब सरकार द्वारा कल किए गए तबादलों में कुलविंदर सिंह ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर मैडम आशिका जैन के आदेशों पर नायब तहसीलदार होशियारपुर का कार्यभार संभाल लिया है। वह मोरिंडा से यहां स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्होंने 2013 में मोरिंडा से राजस्व विभाग में बतौर कानूनगो अपनी सेवाएं शुरू की थीं।
2019 में पदोन्नति के बाद वह नायब तहसीलदार बने। पहली बार संगत बठिंडा जिले में रही। इसके बाद वह बनूड़, घड़ूआं, मलोट में भी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्टाफ के साथ मीटिंग की और कहा कि तहसील में काम करवाने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
बिना भेदभाव के सभी का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। फिर भी अगर किसी को कोई परेशानी आती है तो वह बिना झिझक कभी भी उनसे मिल सकता है।
Kulwinder Singh took over as Naib Tehsildar
