होशियारपुर:- पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही सीनियर कटोचशील्ड एक दिवसीय टूर्नामेंट में होशियारपुर के  कृतिक गौसैन के शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन से होशियारपुर ने कपूरथला को 2 विकेट से हराकर जीत अर्जित की। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि कपूरथला में खेले गए बारिशबाधित मैच को 50-50 ओवर से घटाकर 20-20 ओवर का किया गया। 
होशियारपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले कपूरथला को बल्लेबाजी का मौका दिया। कपूरथला टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जिसमें जयवीर भिंडर ने 40, जतिन सहोता ने 37, पवरदीप नागरा ने 31 रनों का योगदान दिया। 
होशियारपुर की टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए कृतिक गौसैन ने 3, ध्रुव बगानिया, कर्मवीर, कुलवीर ने 1-1 विकेट झटकाया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी होशियारपुर की टीम ने 19.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर शानदार जीत प्राप्त की। जिसमें कृतिक गौसैन ने नवाद 64, एशवीर ने 33, रचित सोनी ने 31, कर्मवीर ने 22, सुखअमृतपाल ने नवाद 2 रनों का योगदान दिया। 
कपूरथला की ओर से गेंदबाजी करते हुए समीर खान ने 3, जतिन सहोना, गर्वकुमार ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। टीम की जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर जोगराज, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा, मनोज ओहरी, साहब दयाल, अरविंद सूद के अलावा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने टीम को बधाई दी। 
होशियारपुर टीम की इस बड़ी जीत पर टीम जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, सहायक कोच अशोक शर्मा, प्रवीन शिंटू, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला वूमैन कोच दविंदर कौर कल्याण, सहायक कोच निकिता कुमारी ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि टीम अगले मैचों में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी।