रतिया 8अक्टूबर- शहीद दविन्द्र सिंह  राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रतिया में 2 दिवसीय 13वीं खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में  खुशप्रीत बीए द्वितीय वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई। महाविद्यालय जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्यातिथि श्री दीपक कम्बोज रतिया भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम कोच रहे।
 महाविद्यालय  प्राचार्य परमजीत संधा ने मुख्यातिथि, स्टाफ सदस्यों, प्रतिभागियों और छात्राओं का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खेल विभाग को बधाई दी। मुख्यातिथि दिपक कम्बोज ने अपने संबोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। 
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। खेल हमें जीत और हार दोनों को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते हैं। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा अन्य छात्राओं को भी भविष्य में खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में सीखे गए अनुभव जीवन की हर परीक्षा में उपयोगी सिद्ध होते हैं।
खेल प्रभारी प्रो जसबीर ने महाविद्यालय  खेल विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए धन्यवाद करते हुए मुख्य अतिथि का हार्दिक आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।  
साथ ही प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले स्टॉफ सदस्यों, एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्राओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी की सक्रिय भागीदारी और समर्पण से यह आयोजन सफल हुआ। अंत में उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
द्वितीय दिवस की प्रतियोगिता के परिणामों के तहत डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान रूबी ,  द्वितीय स्थान आरती व तृतीय स्थान निर्मल , हाई जम्प में प्रथम स्थान महकप्रीत कौर  , द्वितीय स्थान प्रीती  व तृतीय स्थान लवप्रीत कौर एमए हिन्दी , 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खुशप्रीत बीए द्वितीय वर्ष, पकंज रानी  व तृतीय स्थान लवप्रीत , 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खुशप्रीत , द्वितीय स्थान रोशनी देवी व तृतीय स्थान पवन , 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खुशप्रीत कौर , द्वितीय स्थान पूनम  व तृतीय स्थान प्रीती बीए , जिमखाना गेम थ्री लैग रेस में प्रथम स्थान लवप्रीत व परमजीत एमए हिन्दी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान प्रीती व निर्मल व तृतीय स्थान एकता व पूनम बीए अंतिम वर्ष और स्पून लेमन दौड़ में प्रथम स्थान सोगीता , द्वितीय स्थान स्नेहा  व तृतीय स्थान ममता  ने प्राप्त किया। 
इस अवसर पर डॉ राजेन्द्र कुमार, प्रो रीतु, प्रो कृष्णलाल, प्रो भरत कुमार, डॉ बलकार सिंह, डॉ स्वाती, डॉ सैन कुमार, प्रो बिन्दु, डॉ सज्जन सिंह, डॉ सिमा, प्रो सरबजीत कौर, मुक्ता शर्मा, जितेन्द्र, सजंय कुमार, बन्टु कंठ, अमनदीप कौर, मनप्रीत, सोहनलाल, विरेन्द्र कुमार, रीषीपाल, सुखपाल, सुनीता, कमलजीत, राजकुमार और छात्राएं उपस्थित रही।