खरड़:- खरड़ पुलिस ने चोरी और लूट-खसोट की वारदातों में शामिल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21 दोपहिया वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खरड़ के डीएसपी करण सिंह संधू ने बताया कि यह गिरफ्तारियां थाना बलोंगे, थाना सदर खरड़ और थाना सिटी खरड़ की पुलिस द्वारा की गई हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने करण सिंह, सचिन, रमन कुमार, जतन सिंह, अमनदीप सिंह, धीरज मसी, गुरतेज सिंह, हरप्रीत सिंह, कमलदीप सिंह, सिकंदर सिंह, नितिन, रवि शर्मा और अभय कुमार को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों के पास से 18 मोटरसाइकिल और एक्टिवा, दो साइकिल, एक नकली पिस्तौल, एक तेजधार हथियार, चार सिलेंडर और अन्य सामान बरामद किया गया है।
खरड़ पुलिस ने चोरी और लूटखसोट करने वाले 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार
