गढ़शंकर- बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की अंतिम वर्ष की छात्रा किरणदीप कौर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यूपीएससी सिविल सेवा की निशुल्क कोचिंग के लिए निश्चय अकादमी की प्रवेश परीक्षा पास कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहा निश्चय प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षण केंद्र चंडीगढ़ (निश्चय अकादमी) यूपीएससी की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहा है, जिसके लिए हर साल हजारों उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा देते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा पास कर कॉलेज की छात्रा किरणदीप कौर ने अपने माता-पिता और संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि किरणदीप कौर की यह उपलब्धि उसकी शैक्षणिक योग्यता और यूपीएससी के प्रति उसके जुनून का नतीजा है।
प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा व समस्त स्टाफ ने किरणदीप कौर को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में अपने लक्ष्य को पूरा कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
खालसा कॉलेज की छात्रा किरणदीप कौर ने यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा पास की
