करनाल, 15 सितंबर:- जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार नशा तस्करी एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल प्रभारी उप निरीक्षक राजन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान सलमा पत्नी तिरुपति, निवासी मद्रासी कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना रामनगर, जिला करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला जल्दी अमीर बनने एवं अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक बेचने का काम करती थी।
आरोपिया ने पूछताछ के दौरान मुकदमा की वारदात के संबंध में खुलासा किया है।
आरोपी महिला को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।