करनाल, 28 सितंबर: जिला पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने मुख्य सिपाही सुखमहेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन शातिर आरोपियों को चोरीशुदा मोटरसाइकिलों सहित धर दबोचा। 
पहले मामले में थाना शहर में दर्ज केस के तहत सेक्टर-14 से गांव औधारी (शामली, उत्तर प्रदेश) के निवासी मोबीन पुत्र अख्तर और सलमान पुत्र शमशाद को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। 
जबकि दूसरे मामले में 15 सितंबर 2025 को थाना सिविल लाइन में दर्ज केस के तहत कलंदरी गेट से गांव औधारी शामली, उत्तर प्रदेश के ही समीर पुत्र तामील को एक और चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज माननीय अदालत के समक्ष पेश कर दिया।