करनाल ,19 नवंबर: जिला पुलिस थाना घरौंडा की टीम द्वारा सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार की अध्यक्षता में आरोपी सोमवीर पुत्र नफे सिंह निवासी चोपरापट्टी,नरवाना,जींद को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 अक्टूबर 2025 की रात को मामूली कहासुनी को लेकर जितेंद्र दीपक,व सचिन द्वारा सीएनजी पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर  फायरिंग कर मौक से फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त वारदात में मुख्य आरोपी सोमवीर भी शामिल था, जिसे टीम द्वारा गिरफ्तार कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था,दौराने रिमांड आरोपी से पूछताछ की गई,पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसी के द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की गई थी।
उक्त मामले के अलावा आरोपी के खिलाफ छह विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं -
1. मुकदमा नंबर 165 दिनांक 23/07/2016 की धारा 323/452/506/34 आईपीसी पुलिस स्टेशन सदर नरवाना,जींद।
2. मुकदमा नंबर दो 227 दिनांक 20/05/2019 की धारा 323/324 307/506/ 34 आईपीसी & एससी एसटी एक्ट पुलिस स्टेशन सिविल लाइन कैथल।
3. मुकदमा नंबर 264 दिनांक 19/09/2018 की धारा 160आईपीसी पुलिस स्टेशन शहर नरवाना जींद।
4. मुकदमा नंबर 203 दिनांक 18/08/2023 की धारा 307/506/34आईपीसी & 25/54/59आर्म्स एक्ट पुलिस स्टेशन शहर करनाल।
5. मुकदमा नंबर 337 दिनांक 09/11/2025 की धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट पुलिस स्टेशन सदर नरवाना,जींद।
6. मुकदमा नंबर 593 दिनांक 14/11/2025 की धारा 109(1)/3(5)बीएनएस & 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना पुलिस स्टेशन सेक्टर 29, पानीपत।
इस मामले में आज आरोपी की रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुनःमाननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।