हरियाणा/फतेहाबाद:–मनोहर मेमोरियल कॉलेज फतेहाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, सेवादारों, चौकीदारों एवं मालियों को हटाए जाने के विरोध में चल रहे सांकेतिक धरने को मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) छात्र संगठन का समर्थन मिला। रानिया के विधायक अर्जुन सिंह चौटाला व आईएसओ प्रदेश अध्यक्ष साहिल दीप कसवां के निर्देशानुसार आईएसओ जिला अध्यक्ष गौरव बैनीवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और उनकी मांगों को जायज बताते हुए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
इस दौरान आईएसओ जिला अध्यक्ष गौरव बैनीवाल ने कहा कि कर्मचारियों को बिना उचित कारण नौकरी से हटाना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों और उनके परिवारों की आजीविका इन नौकरियों पर निर्भर है,इसलिए उनके हितों की रक्षा करना जरूरी है।
उन्होंने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि इस कठिन समय में पूरी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और सरकार से मांग की कि सभी हटाए गए कर्मचारियों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
मनोहर मेमोरियल कॉलेज में हटाए गए कर्मचारियों के समर्थन में उतरा इनेलो छात्र संगठन आंदोलन की दी चेतावनी
