करनाल, 22 नवंबर:- सिखों के नौवें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के साढ़े तीन सौ सालाना शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में निकाला जाने वाला नगर कीर्तन कल करनाल शहर में निकलेगा। गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंदर सिंह और महासचिव जत्थेदार इंद्रपाल सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में संगत से शामिल होने का आह्वान किया।
 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सिख पंथ को अभूतपूर्व सम्मान मिला है। गुरुओं की याद में कई सरकारी स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चारों साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने के लिए सरकार द्वारा घोषित वीर बाल दिवस अब हर वर्ष मनाया जाता है। 
इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुरुओं के प्रकाश पर्व और शहीदी पर्व को राजकीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया तथा पंजाबी भाषा और सिख विरासत को सम्मान दिलाया। मौजूदा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी भी सिख पंथ को पूरा सम्मान दे रहे हैं। 
उन्होंने संगत से आग्रह किया कि 25 नवंबर को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुने।