रतिया, 27 जनवरी:- रतिया में आढ़तियों द्वारा किए जा रहे चेक फ्रॉड तथा किसानों की ट्यूबवेलों से लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) हरियाणा के पदाधिकारियों ने रतिया में एएसपी मैडम से मुलाकात की।
इस प्रतिनिधिमंडल में भाकियू एकता उगराहां हरियाणा के सचिव अजय सिधानी, जिला प्रधान निर्भय (रतिया) तथा रतिया शहरी प्रधान कर्म सिंह शामिल रहे।
उक्त जानकारी देते हुए सचिव गगन भुल्लर ने बताया कि पदाधिकारियों ने एएसपी मैडम दीवांसी सिंगला को किसानों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए मांग की कि चेक फ्रॉड के मामलों में दोषी आढ़तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा ट्यूबवेलों से हो रही केबल चोरी की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए।
एएसपी मैडम ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि संबंधित मामलों की गहन जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसान हरदीप सिंह, बब्बी सिंह, गुरदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, किन्दर सिंह भी उपस्थित थे।
केबल चोरी की घटनाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां हरियाणा के पदाधिकारियों ने रतिया में एएसपी मैडम से मुलाकात
