होशियारपुर:- एचडीसीए द्वारा करवाई जा रही दूसरी शहीद भगत सिंह युद्ध नशे विरुद्ध यादगारी क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में एसएसपी 11 ने डीसी 11 को 5 विकेटा से हराकर लगातार दूसरी बार विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिल डा. रमन घई ने बताया कि आज फाइनल मैच में डीसी 11 ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए।
 जिसमें तेजिंदर चड्ढा ने 65  व पियूष ने 54 रन तथा कप्तान डा. पंकज शिव ने 14 रन का योदगान दिया।  एसएसपी 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए तरलोचन राणा व कप्तान सुभाष चंद्र ने 3-3 विकेट तथा लवप्रीत व राकी ने डीसी 11 के 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। 20 ओवर में जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी एसएसपी 11 की टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्रदीप के 53 तथा लवली के 49 नाट आउट तथा कप्तान सुभाष चंद्र के 31 रन की बदौलत 19.3 ओवर में 153 रन बनाकर युद्ध नशे विरुद्ध शहीद भगत सिंह यादगारी लीग के विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 
आज खेले गए फाइनल मैच में भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने टास करवाई तथा सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व होशियापुर के विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने खिलाड़ियों को ईनाम वितरित किए। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम में समाज के सभी वर्ग के लोगों को बढ़चढ़कर आगे आने तथा पंजाब को नशा रहित बनाने में अपने योगदान डालने का आह्वान किया। 
इस अवसर पर एचडीसए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने कहा कि एचडीसीए द्वारा आगे भी युवाओं को नशे के खिलाफ जागरुक करने एवं बचाने के लिए ऐसी क्रिकेट लीग करवाई जाएंगी ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नशे से दूर रखकर खेलों के साथ जोड़ जा सके। दूसरी शहीद भगत सिंह युद्ध नशे विरुद्ध यादगारी क्रिकेट प्रीमियर लीग में डीसी 11 के कप्तान डा. पंकज मैन आफ दी सीरीज, तेजिंदर चड्ढा बैस्ट बैटसमैन, तिरलोचन राणा बैस्ट बालर, डा. उपिंदर संधू बैस्ट फील्डर तथा जतिंदर लवली ने टूर्नामैंट का सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का खिताब दिया गया। 
इस मौक पर एचडीसीए ने जिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में योगदान देने के लिए जिला कोच दलजीत सिंह तथा पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व ट्रेनर कुलदीप धामी, जूनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा, जिला महिला सीनियर कोच दविंदर कौर कल्याण, जूनियर कोच नीकिता कुमारी तथा ग्राउंड मैन सोढी राम को विशेष तौर से सम्मानित किया। 
इस दौरान विशेष तौर से उपस्थित हुए एसडीएम (मुकेरियां) उर्वशी कुमारी एवं पूर्व ज्वाइंट कमिशनर संदीप तिवाड़ी एवं सोनालीका के वाइस प्रेजीडेंट अतुल शर्मा का भी सम्मान किया गया। आज खेले गए फाइनल मैच के अवसर पर पूर्व खिलाड़ी साहब दयाल, विवेक साहनी, अशोक कुमार, मनोज ओहरी, जतिंदर सूद, एडवोकेट अरविंद सूद, सुभाष शर्मा, ठाकुर जोगराज, अमित ठाकुर, विक्की अरोड़ा आदि उपस्थित थे।