होशियारपुर - शिमला पहाड़ी पार्क टांडा के पास बरसाती पानी की निकासी के लिए बनी पुलिया को अवैध रूप से बंद करने का मामला नगर परिषद टांडा के संज्ञान में आया, जिस पर नगर परिषद द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) ने बताया कि शिमला पहाड़ी पार्क के पास बरसाती पानी की निकासी के लिए एक पुरानी पुलिया है, जो बरसात के दौरान पानी की उचित निकासी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. हाल ही में पुलिया के बगल की जमीन के मालिक ने रात के समय पुलिया के एक हिस्से पर मिट्टी डालकर इसे अवरुद्ध करने का प्रयास किया। मामला नगर परिषद के संज्ञान में आया तो अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मिट्टी डालने का काम रुकवा दिया।
इस घटना के बाद टांडा के एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी, एसडीओ ड्रेनेज विभाग के अधिकारी और नगर परिषद की टीम ने मिलकर मौके का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद पुलिया के सामने जमा मिट्टी को पूरी तरह से हटाने के लिए नगर परिषद द्वारा जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया और पुलिया को पूरी तरह से साफ किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि पुलिया को बंद करने के इस कदम से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो सकती थी जिससे क्षेत्र में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो सकती थी. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहने की अपील की, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हो और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत नगर परिषद को दें।
You May Also Like
बिना लाइसेंस एवं परमिट के अवैध रूप से पटाखे रखने व बनाने के मामले में 2 आरोपी 74 पेटी तैयार बम व विस्फोटक सामग्री सहित काबू
16 ग्राम स्मैक व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
Demand to Provide Rs 10,000 Pension to Pensioners Above 60