नवांशहर, 19 मई- इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स (आईएफटीयू) व ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब ने ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य नेताओं तरसेम पीटर व हंस राज पबवां की गिरफ्तारी तथा भूमि अधिग्रहण संघर्ष कमेटी के नेताओं गुरमुख सिंह मान व मुकेश मलौद के घरों पर की गई छापेमारी की कड़ी निंदा की है।
आईएफटीयू के राज्य सचिव अवतार सिंह तारी और ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य नेता कमलजीत सनावा ने प्रेस बयान में कहा है कि भूमि प्राप्ति संघर्ष कमेटी ने 20 मई को संगरूर के निकट बीड़ ऐशवान की 927 एकड़ बेनामी जमीन पर 'बेगमपुरा' बसाने का एलान किया है|
जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसे रोकने के लिए मान सरकार ओछी हरकतें करने लगी है। इससे मान सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। .
आईएफटीयू व पीएमयू ने पुलिस छापों की निंदा की
