हिसार, 19 मार्च:- मां भगवती की असीम कृपा से हनुमान मंदिर मंडल ट्रस्ट, मोती बाजार में आज प्रथम नवरात्र के अवसर पर विशेष तौर पर ज्वालाजी से लाई गई माता की अखण्ड ज्योत से मां दुर्गा, मां काली एवं मां संतोषी के दरबारों के सम्मुख सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली, सैकड़ों अखण्ड ज्योतें प्रज्जवलित की गई, जो नवमी तक जलती रहेंगी। सभी ज्योतें दिन-रात अखण्ड जलती रहें, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने दिन व रात के लिए अलग-अलग ब्राह्मणों की व्यवस्था की है।
अखण्ड ज्योतों के प्रज्जवलन के बाद मां भगवती की मंगल आरती करके भोग लगाया गया। पूरा मंदिर माता के जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को हलवा, छोले, पेड़ा, फल के प्रसाद के साथ माता के दरबार का खजाना व माताओं को अटल सुहाग की भेंट में सिन्दूर व मेहंदी भेंट दी गई।
मंदिर के प्रधान रमेश कुमार लोहिया व महासचिव अनूप गुप्ता ने बताया कि आज से मंदिर के पुजारी पंडित राजेश शास्त्री के सान्निध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मां दुर्गा सप्तशती पाठ का भी शुभारंभ किया गया, जिनका 26 मार्च को श्रीदुर्गा अष्टमी पर्व पर हवन-आरती, कन्या पूजन व प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। नवरात्रों के उपलक्ष में पूरे मंदिर को मनमोहक व आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
मंदिर में आने वाले भक्तों की अपार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एवं सभी भक्तों को हर संभव सहयोग देने के लिए मंदिर के पदाधिकारी सज्जन गुप्ता, अमित गुप्ता, महेन्द्र कुमार बंसल, सुदेश सोनी, संजीव शर्मा, अशोक जैन, प्रमोद जैन, अनिल जिंदल, परसराम कपड़े वाले, श्यामलाल चक्की वाले, ओमप्रकाश गर्ग, रोशनलाल गोयल, त्रिलोक नाथ डालमिया, सुभाष सोनी, पवन सिगरेट वाले, इन्द्रसैन दवाई वाले, अवनीश बंसल एडवोकेट, राधेश्याम अग्रवाल, साहिल अरोड़ा, मोहनलाल सिंगल, विशाल गर्ग, राजेश बंसल लोहिया, प्रवीन लोहिया, शशी लोहिया, पंकज नरवानिया, नवदीप जैन, राजेश जैन, दीपक श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता बालाजी ट्रासंपोर्ट वाले, पवन कुमार अग्रवाल, ज्योति मिस्त्री, युगल चौधरी, प्रवीन बंसल, सुरेन्द्र जैन, प्रवीन बंसल, अंजनी सोनी, चन्द्र घी वाले, ललित घड़ीसाज, राजेश गोयल लोहिया आदि पूरी लगन से सेवा में लगे रहे।
प्रथम नवरात्रे पर हनुमान मंदिर मंडल ट्रस्ट मोती बाजार में प्रज्जवलित की गई सैकड़ों अखण्ड ज्योतें
