करनाल, 7 दिसंबर: गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन करनाल में 42वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 5 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया और 7 दिसंबर को समापन के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन एवं रागी जत्थे द्वारा कथा-वाचन किया गया।
प्रबंधक कमेटी और प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह ने वार्षिक परीक्षा, सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसी दौरान प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और अन्य गणमान्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।
मंच संचालन श्रीमती संदीप प्रीत कौर और पूनम शर्मा ने किया। प्रबंधन समिति के निरंतर 25 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली मनाई गई और सदस्यों को शॉल व स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।
प्रबंधक कमेटी सदस्य सरदार परमजीत सिंह खरबंदा, सरदार गुरूशरण सिंह खरबंदा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह पसरीचा, सरदार अवतार सिंह, के.एल. टंडन सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में लंगर की व्यवस्था की गई।