पंचकूला:– सर्व समाज पंचकूला एवं जाट सभा पंचकूला की तरफ से पूर्व राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सत्यपाल मलिक एवं 19 वी शताब्दी में हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले महापुरुष भगत फूल सिंह के सम्मान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जाट भवन सेक्टर 6 पंचकूला में किया गया। 
दोनों महान आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए जाट सभा पंचकूला -चंडीगढ़ के प्रधान व हरियाणा के पूर्व डी जी पी महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि भगत फूल सिंह तथा महामहिम पूर्व राज्यपाल स्व . सत्यपाल मलिक हमारे देश एवं कौम के हीरे थे ,हमे उन पर नाज़ है। 
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को जब उनके बारे में पढ़ने सुनने को मिलेगा उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। नगर निगम के पूर्व कार्यकारी अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता ओ पी सिहाग ने दोनों महान देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज को ऐसे महापुरुषों से कुछ सीखना चाहिए। 
 इस अवसर पर प्रख्यात विद्वान डॉ हरबस सिंह , नगर निगम पंचकूला की पूर्व महापौर उपेंद्र कौर अहलूवालिया, पंजाबी सभा पंचकूला के प्रधान व नगर निगम पंचकूला के पूर्व प्रधान रवीन्द्र रावल, ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेता के सी भारद्वाज ने भी अपने संबोधन में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके समाज व देश हित में किए गए कार्यों को याद किया । 
इस मोके पर पूर्व मंत्री के आर पूनिया की पुत्र वधु किरण ,पूर्व आई जी ईश्वरसिंह दुहन,पूनिया,जाट सभा के उपाध्यक्ष पूनिया , सचिव गिल , प्रोमीला नैन , प्रोमिला सांगवान, सुरिन्दर चड्डा, आजाद मलिक, महेंद्र सांगवान , राजेश अहलावत , पूर्व समाज के प्रबुद्धजन, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन भी रखा।