बंगा (सतनाम सिंह झिक्का):- बंगा क्षेत्र के लधाणा झिक्का गांव के टाक परिवार के लिए गर्व की खबर सामने आई है। श्री हरि सिंह टाक के पोते और श्री सुरजीत सिंह टाक के बेटे हरकिरत सिंह टाक के कनाडा के ब्रैम्पटन में सिटी काउंसलर चुने जाने से परिवार और गांववासियों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, हरकिरत सिंह टाक ने 2026 के ओंटारियो नगरपालिका चुनावों में ब्रैम्पटन के वार्ड 9 और 10 से जीत हासिल की। उनकी इस उपलब्धि को गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।
हरकिरत सिंह टाक की यह उपलब्धि विदेशों में रह रहे पंजाबियों की मेहनत, लगन और काबिलियत का उदाहरण है। उनकी सफलता पंजाब के युवाओं को संदेश देती है कि मेहनत, समर्पण और लोगों का विश्वास हासिल करके बड़ी मंजिलों तक पहुंचा जा सकता है।
लधाणा झिक्का गांव और पूरे टाक परिवार के लिए यह गर्व का अवसर है। गांव के सभी निवासी हरकिरत सिंह टाक और उनके परिवार को दिल से बधाई देते हैं और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
लधाणा झिक्का गांव से ब्रैम्पटन सिटी काउंसिल तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है।
