हरोली/ऊना, 27 जुलाई (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के प्रमुख बाबा केवल सिंह जी अपने जत्थे सहित राम नगर ढैहा स्थित श्री हरमन मंडियाल के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर हरमन मंडियाल एवं उनके परिवार के साथ-साथ नगर की संगत ने बाबा केवल सिंह जी और उनके समूचे जत्थे का फूलों की वर्षा कर गर्मजोशी एवं श्रद्धाभाव से स्वागत किया।
इस दौरान बाबा केवल सिंह जी ने संगत को गुरबाणी और सत्संग से जोड़ा। उन्होंने संगत से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक समारोहों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया।
समारोह के दौरान हरमन मंडियाल के परिवार की ओर से बाबा केवल सिंह जी एवं उनके समूचे जत्थे को सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बाबा केवल सिंह जी, बाबा नरेश सिंह जी, हरमन मंडियाल, भाई बलजिंदर सिंह भरौली, भाई दीपक सिंह, गगनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।
बाबा केवल सिंह जी का राम नगर ढैहा पहुंचने पर फूलों की वर्षा से भव्य स्वागत
