संतोषगढ़/ऊना (चोपड़ा):- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनोली, जिला ऊना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है। इस वर्ष वैशाली और अरीप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं गुरशरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि राजदीप कौर ने 88 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धि में योगदान दिया।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता पर विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और समस्त शिक्षक वर्ग को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की
बारहवीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनोली का शानदार प्रदर्शन
