हरोली/ऊना, 5 नवंबर (राजवीर चोपड़ा):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के लिए दीया सजावट, कार्ड मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

दीया सजावट प्रतियोगिता के जूनियर विंग में कृतिका (आठवीं कक्षा) ने प्रथम, रूहानी शर्मा एवं समर (छठी कक्षा) ने द्वितीय तथा महक (सातवीं कक्षा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर विंग में वंशिका (दसवीं कक्षा) प्रथम, अनीता (ग्यारहवीं कक्षा) द्वितीय तथा निहारिका (नौवीं कक्षा) तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में सृष्टि (दसवीं कक्षा) ने प्रथम, हरिओम (नौवीं कक्षा) ने द्वितीय तथा शिवांगी (दसवीं कक्षा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता में गांधी हाउस एवं पटेल हाउस ने संयुक्त रूप से प्रथम, भगत सिंह हाउस ने द्वितीय तथा टैगोर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा सभी बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को त्योहारों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में रणजीत सिंह, मोनिका जैन, साधना, अरुण पाठक, जसबीर सिंह, अनवर खान, जोगिंदर पाल, नरेंद्र सिंह, रजनी शर्मा, गगन कौंडल, शिवानी, आशा, मनोज, अभिलाषा, सीमा, हरजीत कौर, पूजा शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।