हरोली, 19 जुलाई- प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा हरोली स्थित प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में 60 बिस्तरों वाले बालिका छात्रावास के निर्माण को लेकर करीब 5 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह स्वीकृति राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के अंतर्गत दी गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि छात्रावास के निर्माण कार्य के लिए बीएसएनएल को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है, और कार्य के लिए करीबन 5 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों से हरोली कॉलेज को एक बहुआयामी और उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। 16 करोड़ रूपये की लागत से हरोली कॉलेज का भवन लगभग बन तैयार हो चुका है।
जहां इस शैक्षणिक सत्र से एमए तथा अन्य डिग्री कोर्स के साथ ही प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं शुरू हुई है। यहां मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य स्ट्रीम के साथ-साथ व्यावसायिक कोर्सेज तथा ललित कलाओं में म्यूजिक सहित अन्य डिग्री कोर्स भी उपलब्ध होंगे। यह छात्रावास ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा।
You May Also Like
आरबीयू का एनएसएस कैंप समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ सम्पन्न
Seven-Day Employability and Skill Training Programme Begins at Babbar Akali Memorial Khalsa College Garhshankar
MoU Signed Between Kurukshetra University and SJHIFM to Promote Research and Policy Studies