होशियारपुर (हरि कृष्ण गंगड़):- होशियारपुर जिले की गढ़शंकर तहसील के गांव अलीपुर में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को आंखों की निःशुल्क जांच और ऑपरेशन का शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों की आंखों की मुफ्त जांच और ऑपरेशन किए जाएंगे। मरीजों को निःशुल्क लेंस, चश्मे और दवाइयां भी दी जाएंगी।
शिविर के दौरान गुरु का लंगर लगातार वितरित किया जाएगा।
यह शिविर प्रमुख समाजसेवी स. हरभजन सिंह (अमेरिका) द्वारा विश्व प्रसिद्ध सामाजिक संस्था यूनाइटेड सिख मिशन और गांव अलीपुर के समस्त निवासियों के सहयोग से लगाया जा रहा है।
प्रेस को यह जानकारी देते हुए दलजीत सिंह बैंस (खुर्द) और बलजीत सिंह बॉबी ने बताया कि यूनाइटेड सिख मिशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आंखों की जांच और उपचार के लिए निःशुल्क शिविर लगाए जाते हैं, जिनसे बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने जरूरतमंद लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।
