चंडीगढ़:- पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ने चंडीगढ़ की जिला अदालत में अपने आईआरएस दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. हरप्रीत सिंह का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा था। वे आज सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे. आईआरएस अधिकारी का अपनी पत्नी से लंबे समय से तलाक का मामला चल रहा है। आज दोनों पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे. कोर्ट ने दोनों पक्षों को मध्यस्थता केंद्र भेज दिया, जहां दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग चल रही थी.
इसी दौरान लड़की के पिता पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही. वह अपने दामाद को बाथरूम का रास्ता पूछने के बहाने सेंटर से बाहर ले आया। बाहर आते ही उन्होंने करीब 5 गोलियां चलाईं, जिनमें से 2 गोलियां हरप्रीत सिंह को लगीं. इसके बाद परिजनों ने तुरंत हरप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.